{"_id":"6a384ff24c787286ce0bb5a0","slug":"mango-wine-and-beer-drew-special-attention-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1361444-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर आम महोत्सव: 1 घंटे में बिक गए 100 क्विंटल आम, मेंगो की शराब और बीयर ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर आम महोत्सव: 1 घंटे में बिक गए 100 क्विंटल आम, मेंगो की शराब और बीयर ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
सार
महोत्सव में आम व उससे बने उत्पाद का स्टाल लगा था। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने आम प्रदर्शनी को देखा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आम की खरीदारी की। प्रदर्शनी में आम से बनी शराब ओर बीयर भी शामिल थी लेकिन बिक्री के लिए वह उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में आयोजित आम महोत्सव में लगी स्टालों पर आम वाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटैक आम महोत्सव का आयोजन रविवार को गोरखपुर क्लब के सभागार में हुआ। इसमें विभिन्न प्रजातियों के आम को लोगों ने देखा और उसकी खरीदारी भी की। आकर्षण के केंद्र में आम से बनी शराब और बीयर रही हालांकि इसकी सिर्फ प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
स्टाल पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने इसके बार में जानकारी ली। महोत्सव में आम व उससे बने उत्पाद का स्टाल लगा था। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने आम प्रदर्शनी को देखा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आम की खरीदारी की। प्रदर्शनी में आम से बनी शराब ओर बीयर भी शामिल थी लेकिन बिक्री के लिए वह उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
इसके चलते वहां पर पहुंचे बहुत से शौकीनों को निराशा हाथ लगी। खरीदारी का आलम यह रहा कि एक घंटे के अंदर करीब 100 क्विंटल आम बिक गया।
इस कार्यक्रम में इंटैक गोरखपुर, गोरखपुर इंवायरमेंटल एक्शन ग्रुप, डाॅ. शिवशरणदास, महावीर प्रसाद कंडोई, अचिंत्य लाहिड़ी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, मुमताज खान, सुधीर राय, नीरज अस्थाना, नुसरत अब्बासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो राजवंत राव, पुष्प दंत जैन आदि माैजूद रहे।ं
इस कार्यक्रम में इंटैक गोरखपुर, गोरखपुर इंवायरमेंटल एक्शन ग्रुप, डाॅ. शिवशरणदास, महावीर प्रसाद कंडोई, अचिंत्य लाहिड़ी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, मुमताज खान, सुधीर राय, नीरज अस्थाना, नुसरत अब्बासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो राजवंत राव, पुष्प दंत जैन आदि माैजूद रहे।ं