फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   manava sampada portala gorakhpur

मानव संपदा पोर्टल : ब्योरा देने में छह हजार शिक्षकों की रुचि नहीं

Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
manava sampada portala gorakhpur
मानव संपदा पोर्टल : ब्योरा देने में छह हजार शिक्षकों की रुचि नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी देने में परिषदीय विद्यालयों के 50 फीसदी शिक्षकों की रुचि नहीं है। कई बार शासन की ओर से आखिरी तिथि बढ़ाई गई। यहां तक कि शिक्षकों के अगस्त के वेतन जारी नहीं करने की चेतावनी का भी शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। गोरखपुर जिले में 11550 शिक्षक तैनात हैं। इनमें से 5184 शिक्षकों ने ही पोर्टल पर सेवा का विवरण अपलोड किया है। वहीं 6366 ने अभी तक इससे किनारा किया हुआ है। जिन शिक्षकों ने ब्योरे अपलोड किए हैं उनमें से 2432 के विवरण में खामियां मिलीं हैं। इसके बाद 1556 शिक्षकों ने इसमें संशोधन करा लिया है।
ऐसे में शासन अब इन लोगों से सख्ती से निपटने की योजना बना रहा है। 15 जुलाई की समय सीमा खत्म होने के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। शिक्षकों को पोर्टल पर नाम, तैनाती विद्यालय और शैक्षिक योग्यता समेत तमाम बिंदुओं का विवरण अपलोड करना है। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों के मामले लगातार सामने आने पर मुख्यालय ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी दी भी जा रही है। मगर गूगल शीट पर ब्योरा अपलोड नहीं किए जाने से आंकड़ों की स्थिति ज्यादा भयावह नजर आ रही है। इसे जल्द से जल्द सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed