{"_id":"6544a2bd48dbb9ed32030a45","slug":"manager-of-om-sai-nursing-home-arrested-along-with-his-partner-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीज माफिया: ओम साईं नर्सिंग होम का मैनेजर साथी संग गिरफ्तार, यहां ऑपरेशन के दौरान हुई थी प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज माफिया: ओम साईं नर्सिंग होम का मैनेजर साथी संग गिरफ्तार, यहां ऑपरेशन के दौरान हुई थी प्रसूता की मौत
Fri, 03 Nov 2023 01:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:05 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले में चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में चिलुआताल पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत के आरोपी ओम साईं नर्सिंग होम के मैनेजर वरुण जायसवाल और कर्मचारी विक्की कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, जालसाजी और मेडिकल एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संचालक और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी वरुण जायसवाल उर्फ अनूप बघौली, थाना खलीलाबाद व विक्की कुमार गुलरिहा इलाके का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को प्रसूता की मौत के बाद पुलिस ने संचालक अरुण कुमार जायसवाल, मैनेजर वरुण जायसवाल और कर्मचारी विक्की कुमार सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील कर दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स कॉलेज के पास दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठेकेदार की हत्या का आरोपी सत्यपाल,हाईकोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
यह हुआ था
चिलुआताल इलाके के सोनबरसा बालापार की रहने वाली रेशमा (25) पत्नी बीरू चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया था। 11 बजे गर्भवती को कथित डॉक्टर अरुण जायसवाल ऑपरेशन रूम में ले गया। ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। शाम पांच बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: तीसरी लाइन...अब गोंडा-बुढ़वल के बीच सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, 734 करोड़ से होगा काम
हालांकि, अस्पताल वाले मौत को छिपाए थे। बार-बार दबाव बनाने पर हाॅस्पिटल के सभी कर्मचारी धीरे-धीरे फरार हो गए। बाद में मृतिका के देवर शनि ने 112 नंबर पर सूचना दी। चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। महिला के पति और ससुर बाहर रहकर पेंट पालिश करते हैं। पुलिस ने सास की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले में चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।