फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manager assaulted after entering nursing home case against three

Gorakhpur News: नर्सिंग होम में घुसकर प्रबंधक से मारपीट, तीन पर केस

Sat, 26 Nov 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

अस्पताल संचालक के बड़े बेटे आर्यन सिंह, अपने चाचा  विकास और अन्य 2 लोगों के साथ आ गए। रास्ता खाली कराने के लिए उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की।इतना ही नहीं, आर्यन सिंह और विकास अपने साथियों संग भावना अस्पताल के अंदर घुस गए और वहां के प्रबंधक संतोष कुमार राव को गालियां देने लगे और हाथापाई भी की।

विज्ञापन
Manager assaulted after entering nursing home case against three
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के कैंट इलाके में स्थित भावना नर्सिंग होम में घुसकर प्रबंधक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नर्सिंग होम के संचालक के बेटे आर्यन सिंह ने अपने चाचा विकास व अन्य के साथ मिलकर वारदात की है। पुलिस ने आर्यन, विकास व दो अन्य लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, भावना नर्सिंग होम के प्रबंधक संतोष कुमार राय ने तहरीर में लिखा है कि दाउदपुर स्थित एक नर्सिंग होम के पास ही भावना हॉस्पिटल है। 21 नवंबर को वायरिंग का काम चल रहा था। उसके लिए रास्ते से एक गाड़ी बिजली का कुछ सामान ले कर भावना हॉस्पिटल जा रही था।
विज्ञापन


रास्ता संकरा होने से वहां ट्रैफिक की समस्या हो गई। तभी, अस्पताल संचालक के बड़े बेटे आर्यन सिंह, अपने चाचा  विकास और अन्य 2 लोगों के साथ आ गए। रास्ता खाली कराने के लिए उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आर्यन सिंह और विकास अपने साथियों संग भावना अस्पताल के अंदर घुस गए और वहां के प्रबंधक संतोष कुमार राव को गालियां देने लगे और हाथापाई भी की।


यह पूरी घटना देख अस्पताल के अंदर मौजूद मरीजों में दहशत फैल गई, जिससे मरीज काफी डर गए। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed