फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man returning home after playing cricket was attacked His father who went to rescue him Killed Siddharthnagar

UP: क्रिकेट खेलकर घर जा रहे युवक पर हमला... बचाने गए पिता की चाकू घोंपकर हत्या; मां और बहन भी जख्मी

Sun, 24 Aug 2025 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

यूपी के सिद्धार्थनगर में क्रिकेट खेलकर घर जा रहे युवक पर हमला किया गया। बचाने गए पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमले में मां और बहन भी जख्मी हुए हैं। घटना मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
man returning home after playing cricket was attacked His father who went to rescue him Killed Siddharthnagar
चाकू हाथ में लिए आरोप और घटना के बाद घर पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में शनिवार की शाम बेटे गणेश को बचाने आए पिता रामलाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मां और बहन को भी जख्मी कर दिया। घायलों को बांसी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस गणेश की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम पांच बजे गणेश क्रिकेट खेलकर दोस्तों संग घर वापस जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही मुकेश, तीरथ और तुफानी ने उसे रोक लिया। उस पर धारदार हथियार और कट्टा से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


गणेश ने बताया कि यह देख पिता बचाने आए। आरोपी ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आई मां और बहन पर भी चाकू से वार कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद बहन को भी अगवा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाते हुए धमकी दी कि अगर किसी ने पीछा किया तो उसे गोली मार देगा। घायलों को इलाज के लिए बांसी अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपाचार के बाद सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां स्थिति गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में हुई घटना के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पत्नी और बेटी को गंभीर हाल में बांसी अस्पताल ले गए। बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- शुभेंदु सिंह, सीओ इटवा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed