फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man murdered in dispute over plucking mangoes in gorakhpur

Gorakhpur: आम तोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-भाई के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jun 2022 10:41 AM IST
सार

गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी ने कहा कि आम तोड़ने को लेकर परिवार में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में हैं।  

विज्ञापन
Man murdered in dispute over plucking mangoes in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भगवानपुर गांव के जैनपुर टोले में आम तोड़ने के विवाद में युवक सोलई (29) की पीटकर हत्या कर गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता-भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी सोलई रविवार शाम घर के बरामदे में बैठे थे। वे पेड़ से पका दो आम तोड़कर खा रहे थे। आरोप है कि सोलई के पिता मोहित निषाद और भाई सुरेंद्र निषाद ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। इस पर सोलई ने आपत्ति की। इससे तमतमाए पिता और भाई ने हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


 सोलई को गंभीर चोटें आईं, फिर भी कोई अस्पताल नहीं ले गया। वह घायल अवस्था में ही घर पर पड़ा रहा। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में लिया है। पत्नी किरन का आरोप है कि  ससुर, देवर और जेठ ने पति को बेरहमी से पीटा था। उनके सीने पर भी चढ़ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार को कमाकर लौटा था सोलई

पत्नी किरन ने बताया कि सोलई निषाद बेंगलूरू में पेंट पालिश का काम करते थे। शनिवार को ही वह घर आए थे। उनके तीन बच्चे (दो लड़की और एक लड़का) हैं। बेटियों की उम्र 5 और 3 साल है। वहीं, बेटा डेढ़ वर्ष का है।

गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी ने कहा कि आम तोड़ने को लेकर परिवार में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में हैं।  

पहले भी हुआ रिश्तों का कत्ल

  • 19 जून 2022: पिपराइच इलाके में जमीन विवाद में भाई ने ही श्यामसुंदर की हत्या कर दी।
  • 07 मई 2022 : गुलरिहा क्षेत्र में छोटेलाल की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी।
  • 17 फरवरी 2022: गुलरिहा इलाके में बहन ने प्रेमी सूरज यादव के साथ मिलकर भाई इरशाद की हत्या कर दी।
  • 17 फरवरी 2022: पिपराइच इलाके के चकिया गांव में नारदमुनि की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी।
  • 28 अप्रैल: पिपराइच के जंगल धूसड़ के पास पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed