{"_id":"5e6889778ebc3ef40065b8f0","slug":"man-murder-over-land-dispute-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: जमीन के विवाद में नाराज हुआ शख्स, चाकू मारकर युवक की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: जमीन के विवाद में नाराज हुआ शख्स, चाकू मारकर युवक की कर दी हत्या
Wed, 11 Mar 2020 12:17 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों सगे पट्टीदार थे और दोनों का आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
होली के दिन मंगलवार को ग्राम सभा बेलवा उर्फ बेलवरिया गांव में जमीन संबंधी विवाद में पट्टीदारों ने 26 वर्षीय अनिल पुत्र रामाज्ञा प्रसाद को चाकू मार दिया। सूचना मिलने पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि अनिल पुत्र रामाज्ञा प्रसाद चाकू लगने से घायल हो गया था। जिसकी सूचना पर मौके से पहुंचकर अनिल को कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर बेचन पुत्र रघुवर दुर्गेश पुत्र बेचन मुकेश पुत्र बेचन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन