फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed in road accident in Gorakhpur

डंपर की चपेट में आने से किसान की मौत, नाराज ग्रामीणों ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को बंधे से नीचे खाई में गिराया

Sat, 05 Dec 2020 09:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 09:36 AM IST
सार

  • दो डंपर का शीशा तोड़ा, दो ट्रैक्टर टालियो को बंधे से नीचे गिराया
  • खोराबार के डांगीपार के डुहिया गांव स्थित मलौनी बंधे पर हुआ हादसा

विज्ञापन
Man killed in road accident in Gorakhpur
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के मलौनी बंधे पर शुक्रवार भोर में टहल रहे किसान की मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो डंपरों के शीशे तोड़ दिए और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को बंधे से नीचे खाई में गिरा दिया। इसके बाद शव रखकर बंधे की सड़क को जाम कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि इलाके में लगातार अवैध खनन हो रहा है। मिट्टी लदे वाहनों का दिन-रात तांता लगा रहता है। इनमें से कई वाहन चालक नाबालिग होते हैं जो बहुत तेज रफ्तार से चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन


प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सदर संजीव दीक्षित व थानेदार खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब सात बजे जाम हटवाया। पुलिस ने पारस शर्मा के बड़े बेटे समीर की तहरीर पर अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर पर नहीं था नंबर प्लेट

Man killed in road accident in Gorakhpur
खाई में फेंका गया ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार, डांगीपार के डुहिया गांव के बरई टोला निवासी 50 वर्षीय पारस शर्मा भोर में करीब पांच बजे बंधे पर टहल रहे थे। इस दौरान लालपुर टीकर के नदुआ गांव से मिट्टी लादकर लहसड़ी की ओर जा रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। पारस की मौके पर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर मलौनी बंधे पर जाम लगा दिया। इस दौरान जिस डंपर से हादसा हुआ, उसका शीशा तोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इसी दौरान पहुंचे दूसरे खाली डंपर को रोककर उसका भी शीशा तोड़ दिया। उधर से गुजर रही तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भीड़ ने धक्का देकर बंधे से खाई में गिरा दिया। पारस शर्मा की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे समीर की शादी हो चुकी है। वहीं दो अन्य बेटे सत्येंद्र व शैलेष पढ़ाई करते हैं।
 
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। पचासों डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से मिट्टी लादकर गुजरते हैं। इसको अक्सर नाबालिग ही चलाते हैं। जिससे आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो जाता है। जिस डंपर से घटना हुई है, उस पर खनन से संबंधित कोई कागजात चस्पा नहीं था। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा था। डंपर के अंदर एक नंबर प्लेट एवं अंकित नाम का आधार कार्ड पुलिस को मिला है। पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश में जुट गई है।

ये हुए हैं हादसे

Man killed in road accident in Gorakhpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सदर तहसीलदार संजीव दीक्षित ने बताया कि खनन के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। अगर अवैध खनन मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
 
खनन अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि जिस डंपर से हादसा हुआ है, उसका परमिट है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। खिरवनिया से लालपुर टीकर तक चार लोगों के नाम से परमिट जारी है।
 
जानकारी के अनुसार प्रधान गिरीश ने बताया कि 8 दिसंबर 2019 को डुहिया के पास बंधे पर स्थानीय निवासी कन्हैया की सात वर्षीय बेटी तिथि की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हुई थी। दो फरवरी 2020 को डांगीपार एवं डुहिया के बीच बंधे पर मिट्टी लदे डंपर के चपेट में आकर कुछ जानवर घायल हुए थे। दोनों मामलों में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed