{"_id":"6189370f5c8dd049f148ca9f","slug":"man-killed-and-son-injured-after-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Mon, 08 Nov 2021 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:11 PM IST
सार
टहट चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहीं मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक भाग निकला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के आराजी चिलबिलवां गांव के पास सोमवार दोपहर मैजिक व बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग के दौलतपुर टोला निवासी गुलाब राजभर अपने पुत्र नौमीनाथ (30) के साथ बाइक से झुंगिया बाजार जा रहे थे। अभी वे गुलरिहां थाना क्षेत्र के आराजी चिलबिलवां गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक गाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आईं। भटहट चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहीं मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक भाग निकला। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने गुलाब राजभर को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा नौमीनाथ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वाहन से दबकर सफाई कर्मचारी की मौत
नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजू की सोमवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसपोर्टनगर के पास अज्ञात वाहन से दबकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही सहायतार्थ एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला भी मौजूद रहे। राजू कौड़ीराम ब्लॉक के मलांव गांव निवासी थे।