{"_id":"5eb535d48ebc3e907e5a7aea","slug":"man-journey-by-bicycle-mumbai-to-basti-up-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: ट्रेन की भीड़ देखकर मुंबई में डर गया था युवक, साइकिल से नाप दी 1600 किमी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: ट्रेन की भीड़ देखकर मुंबई में डर गया था युवक, साइकिल से नाप दी 1600 किमी की यात्रा
Sat, 09 May 2020 08:17 AM IST
vivek shukla
प्रमोद श्रीवास्तव, कप्तानगंज।
प्रमोद श्रीवास्तव, कप्तानगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 May 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
मुंबई से साइकिल चलाकर गांव पहुंचा युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
यह कहावत है कि जहां चाह है वहीं राह है...। इस कहावत को चरितार्थ किया क्षेत्र के ग्राम हरदी बाबू के खखरी पुरवा के एक शख्स ने। युवक मुंबई से उक्त गांव तक की 16 सौ किमी यात्रा साइकिल से करते हुए सात मई की शाम अपने गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां ग्राम प्रधान शिव कुमार कमल ने उन्हें घर पहुंचाने के बजाय क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। अब यह युवक 21 दिनों तक गांव के निकट स्थापित क्वारंटीन सेंटर में रहेगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को गैर प्रांतों से घर पहुंचाने के लिए ट्रेन चलवाने की घोषणा की। 30 अप्रैल की सुबह ट्रेन के चक्कर यह युवक भी स्टेशन पर पहुंच गया, मगर यहां के हालात को देख वह घबरा गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसी शाम वह साइकिल लेकर गांव के लिए चल दिया। रास्ते में उसे लोगों ने थोड़ा बहुत खाने को दिया। रात में वह सड़क किनारे स्थित होटल ढाबों के बेंच पर सोकर गुजारी।
युवक ने बताया कि वह हर दिन करीब दो सौ किमी की यात्रा कर आठ दिन में अपने गांव के निकट स्थित दुबौला चौराहे पर पहुंच गया। यहां वह खुद पुलिस चौकी पर जाकर अपनी यात्रा के बारे में पुलिस को बता दिया।
पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान शिव कुमार कमल से संपर्क साधा और प्राथमिक विद्यालय हरदी बाबू में क्वारंटीन कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने उक्त की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को 21 दिन विद्यालय पर रखा जाएगा। इसकी सूचना संबंधित लोगों को दे दी है।