{"_id":"61bb2c4f64c21e477c74a74a","slug":"man-dies-after-falling-in-well-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कुएं में गिरकर शख्स की मौत, नहीं हो सकती पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कुएं में गिरकर शख्स की मौत, नहीं हो सकती पहचान
Thu, 16 Dec 2021 05:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:38 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुएं से शव को निकाला गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के निकट विशुनपुरा हनुमान मंदिर के कुएं में सुबह नौ बजे के करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव को मंदिर के महंत बाबा बालक दास के साथ अन्य ग्रामीणों ने व्यक्ति को देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराने का भी प्रयास करती रही। बाद में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि मंदिर के पास कुएं के पास 45 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त घूम रहा था। लोगों ने मना भी किया कुएं के जगत पर मत बैठना, लेकिन पता नहीं कब बैठा और कुएं में गिर गया। कुएं में पानी होने से डूब गया।
विज्ञापन
मंदिर के महंत बाबा बालक दास, राकेश यादव व राजेश ने को किसी तरीके से बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुएं से शव को निकाला गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।