{"_id":"5ebf9e148ebc3e905f482157","slug":"man-died-during-uncontrolled-tractor-overturned-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की हुई मौत
Sat, 16 May 2020 01:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 01:32 PM IST
सार
- गांव के ही व्यक्ति के खेत की जुताई करने गया था युवक
- चौक थाना क्षेत्र के हरपुर खुर्द के सिवान की है घटना
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ (इनसेट में रोते-बिलखते मृतक धर्मेंद्र के मासूम बच्चे)।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के हरपुर खुर्द के सिवान में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा युवक दूर जा गिरा। किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा बसवार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (30) अपने ट्रैक्टर से गांव के ही एक व्यक्ति की खेत की जुताई करने हरपुर खुर्द के सिवान में गया था। वहां से खेत की जुताई करने के बाद दूसरे की खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था।
इस दौरान वह हरपुर खुर्द मधुबनी शाखा नहर पुल के करीब पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गहरे गड्ढे में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया। जबकि साथ में बैठे गांव के ही हैदर अली (28) दूर जा गिरे।

Trending Videos
गंभीर रूप से घायल चालक धमेंद्र को जिला अस्पताल ले लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरोज रोते-राते बेहोश हो जा रही थी। वहीं माता ब्रह्मावती व पिता नंदलाल, भाई कृष्णमुरारी का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र अंशुमान डेढ़ वर्ष का वहीं बिटिया आशा दो माह की है। दोनों मासूम बच्चों को देख सभी फफक पड़े। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।