{"_id":"61863ddce7e810621a5e1b7a","slug":"man-died-during-fight-between-two-sides-in-siddharthanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत
Sat, 06 Nov 2021 02:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:21 PM IST
सार
दो लोगों के बीच लेन देन के मामले में दीपावली की रात में झगड़ा हो गया था। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष के दर्जनों लोगो में मारपीट होने लगी। बीच- बचाव करने पहुंचा राम लखन उर्फ गाजे की लोगों ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़रा ग्रांट टोला सेखोनिया में गुरुवार की रात दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
गावं के संजय यादव पुत्र पारस एवं अहिरवनडीह निवासी संदीप पुत्र मनपूजन के बीच लेन देन के मामले में दीपावली की रात में झगड़ा हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्ष के दर्जनों लोगो में मारपीट होने लगी। बीच- बचाव करने पहुंचा राम लखन उर्फ गाजे की लोगों ने पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसूरी बुजुर्ग का रहने वाला है। जिसका विवाह दस वर्ष पहले मोतीलाल के पुत्री से हुआ था। ससुराल में दो बहनों के अलावा कोई पुत्र न होने के कारण सेखोनिया में पत्नी के साथ रहता था। संजय यादव वाराणसी में मिठाई बनाने का कार्य करता है, जो संदीप को भी मजदूरी पर ले गया था। जिसका करीब तीन हजार रुपये बकाया था। दोनों दीपावली पर घर आए।
विज्ञापन
संदीप चार लोगों के साथ संजय के घर बकाए के रुपये मांगने गया था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें संदीप व अन्य लोगों की पिटाई हो गई। बदले की भावना से फोन करके गांव से और लोगों को बुलाकर संजय के घर मे घुस कर लाठी- डंडे से मारने- पीटने लगे। बीच- बचाव करने पहुंचे राम लखन को किसी की लाठी से चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मारपीट में शामिल करीब छह लोगों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया।