फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man died during Fall into the well in basti

सहरी करने उठे शख्स की कुएं में गिरकर हुई मौत, पत्नी ने बताई ये बात

Wed, 20 May 2020 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सोनहा (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनहा (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 May 2020 04:38 PM IST
सार

  • सोनहा थाने के पिटाउट गांव की घटना

विज्ञापन
Man died during Fall into the well in basti
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के पिटाउट निवासी मोहम्मद हनीफ (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह गांव के कुएं में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    
विज्ञापन


दिवंगत हनीफ की पत्नी तसमीलुन्निशा ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। वह रोजा रखते थे। बुधवार भोर में वे सहरी के समय बिस्तर से उठे। रोज की भांति बाहर निकले मगर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन


सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब आठ बजे गांव के सुनील पांडे के घर के सामने स्थित कुएं में उनकी लाश मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed