फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man died before arrived brd medical college gorakhpur

होम क्वारंटीन व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले हुई मौत, नहीं हुई कोरोना जांच

Tue, 26 May 2020 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज/चिल्लूपार।
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज/चिल्लूपार। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 04:00 PM IST
सार

  • 19 मई को परिवार के पांच लोगों के साथ आया था व्यक्ति
  • बड़हलगंज के बेलसंडी गांव का मामला

विज्ञापन
man died before arrived brd medical college gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुंबई से आए 50 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति की मौत मेडिकल कॉलेज में आने से पहले ही हो गई थी। इसकी वजह से उसकी जांच नहीं कराई गई। अगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होती तो जांच कराई जाती।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसंडी गांव के एक ही परिवार के पांच लोग 19 मई को मुंबई से आए थे। थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। सोमवार की सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी तो उसे बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि होम क्वारंटीन व्यक्ति की मौत हुई थी। ऐसे में जांच करानी जरूरी थी। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि मृत व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। ऐसे में जांच कराने का औचित्य नहीं बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में रातभर उपेक्षित पड़ी रही कोरोना संक्रमित महिला

कोरोना संक्रमित महिला रविवार की रात से ही प्राइवेट अस्पताल में उपेक्षित पड़ी रही। डॉक्टर व कर्मचारी उसे अस्पताल में ही महिला को छोड़कर चले गए। 24 घंटे तक महिला, उसके पति समेत चार लोग अस्पताल में मौजूद रहे। उन्हें रविवार की रात और सोमवार की सुबह का भोजन नसीब नहीं हुआ। दोपहर में महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पिपरौली के भौवापार निवासी महिला को बच्चेदानी में रक्तस्राव हो रहा था। गांव की आशा कार्यकर्ता ने महिला को 22 मई को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला के पति के मुताबिक डॉक्टर ने बच्चेदानी के ऑपरेशन का फैसला लिया था।

इससे पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो हड़कंप मच गया। अस्पताल का स्टाफ भी भाग निकला। महिला की देखरेख में परिजन लगे रहे। आशा कार्यकर्ता व बहू भी अस्पताल में मौजूद रहीं। इस सिलसिले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
 
पति सहित आठ डेंटल कॉलेज में हुए क्वारंटीन
कोरोना संक्रमित महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने के बाद उनके पति सहित परिवार के आठ सदस्यों को गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन करा दिए गया है। पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक महिला मुंबई से लौटी है। उसके परिवार के कुछ सदस्य भी मुंबई से आए हैं। जो लोग क्वारंटीन हैं, उनके नमूने पांच दिनों बाद लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed