फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man died and two people injured in road accident at basti

बस्ती: एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीन लोग, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 12:11 PM IST
सार

किसी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
man died and two people injured in road accident at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर खजुहा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन वर्षीय बालिका समेत तीन लोग मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कटरा गांव निवासी बृजेश पुत्र शिव प्रसाद अपनी 3 साल की पुत्री सृष्टि तथा नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय अमन पुत्र हनुमान हीरो की पैशन बाइक पर सवार होकर छावनी किसी कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। वहां से खाना बनाने के बाद रात करीब 9.30 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर खजुहा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें अमन पुत्र हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। तथा बृजेश शर्मा की पुत्री को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाया गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अमन के शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कप्तानगंज पर ही सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में पर रखा गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अज्ञात वाहन के चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed