फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man Died and two injured In Lightning Strikes In kushinagar

कुशीनगर: आकाशीय बिजली गिरने से चाचा की मौत, भतीजा सहित दो झुलसे

Thu, 12 Aug 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Aug 2021 03:57 PM IST
सार

गंडक नदी पर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा। बदरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम।

विज्ञापन
Man Died and two injured In Lightning Strikes In kushinagar
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले में गंडक नदी पार कर मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजा सहित तीन लोग गुरुवार की दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भतीजा सहित दो लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर सुकरौली निवासी बदरी मल्लाह (50) अपने भतीजा विनय (14) और गांव के एक युवक करन (20) के साथ गुरुवार को नाव से गंडक नदी पार कर दियारा में मछली पकड़ने व खेती के कार्य से गया था।
विज्ञापन


दोपहर में अचानक बारिश होने लगी। तभी बिजली कड़की और बदरी के ऊपर गिर पड़ी। उसकी चपेट में आए बदरी मल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर मौजूद विनय भी बिजली के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि करन मामूली झुलसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन ने फोन से घरवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। नाव से बदरी के शव व झुलसे लोगों को लाया गया। विनय को तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि करन ठीक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदरी के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदरी के दो बेटे और एक बेटी है। बदरी की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed