{"_id":"5f3fc13d7058b331b736835a","slug":"man-died-and-one-injured-due-to-electric-wire-broke-down-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: फसल देखने गए दो युवकों पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: फसल देखने गए दो युवकों पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत
Fri, 21 Aug 2020 06:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थानाक्षेत्र में खेत गए दो युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। अधिकारियों के नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नौगढ़- लुंबिनी मार्ग स्थित यूसुफ चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक कर प्रदर्शनकारियों को भगाया। दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खलीलपुर गांव के टोला रेहरवा निवासी अतीकुर्रहमान और शफीकुर्रहमान शुक्रवार को खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आकर करंट लगने से अतीकुर्रहमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शफीकुर्रहमान गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए ग्रामीण अतीकुर्रहमान का शव लेकर यूसुफपुर चौराहे पहुंचे। ग्रामीणों की मांग थी कि बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर आए और हादसे के जिम्मेदार को चिन्हित करे। काफी देर बीतने के बावजूद न तो कोई अधिकारी और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव नौगढ़-लुंबिनी रोड स्थिति यूसुफपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इस बीच एसओ मोहाना हमराहियों के साथ पहुंचे और लाठी पटककर ग्रामीणों को हटाया। शव को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया और यातायात चालू करवाया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया, पुलिस की कार्रवाई से भी लोगों में नाराजगी है।
मोहाना थानाध्यक्ष राधेश्याम राय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया था। जाम को खत्म करवा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बर्डपुर फीडर के जेई गणेश मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन से बात करके जो भी सहायता जल्द ही प्रदान करवाई जाएगी।