{"_id":"5e42507a8ebc3ee5b122d5ec","slug":"man-deadbody-found-in-suspicious-condition-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक लापता युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक सोमवार रात आठ बजे से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
कसया थाना क्षेत्र के गांव धुरिया खास टोला तेतरही निवासी 34 वर्षीय युवक का शव रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के पास गन्ने के खेत में मिला है। युवक सोमवार की सुबह आठ बजे घर से निकला था। मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। चेहरे पर चोट के निशान हैं। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने पर एसपी विनोद कुमार मिश्र भी स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मातहतों, परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली गई। युवक की शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल से युवक का आधारकार्ड, एटीएम कार्ड आदि मिला है। इसी से युवक की पहचान हुई है। युवक एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी में कार्य करता था।