{"_id":"60ffe4b0f1df240066794c9b","slug":"man-dead-in-road-accident-at-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
Tue, 27 Jul 2021 04:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Jul 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर स्थित खरदर पुल के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव निवासी पंकज (19) और बरूप (32) सोमवार की देर शाम कसया से मजदूरी कर घर वापस आ रहे थे। अभी वह खरदर पुल पर पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी की तरफ से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायल युवकों को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी वह लोग हाटा के पास पहुंचे ही थे कि पंकज की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर होता तो बच जाती युवक की जान
सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ रामसहाय यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइक सवार युवक जिला अस्पताल ले जाते समय बोलने की स्थिति में था। घटनास्थल से जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज की दूरी करीब सौ किलोमीटर होने के कारण उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। इससे हाटा के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के जयप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार निर्मल, रामाशीष यादव आदि लोगों ने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब जिले में ट्रामा सेंटर बनवाने की पहल करनी चाहिए। ताकि मार्ग दुर्घटना में घायलों का त्वरित इलाज कर उनकी जान बचाई जा सके।