फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   man dead in flight after coming from Dubai hearing news of his mother death

कुशीनगर: मां की मौत की खबर सुनकर दुबई से आ रहा था युवक, संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 23 Jun 2021 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 05:18 PM IST
सार

रहमतुल्लाह की मौत प्लेन में ही मौत हो गई है। जैसे पत्नी ने इस घटना के बारे में सुना, बेहोश हो गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह दंग रह गया।

विज्ञापन
man dead in flight after coming from Dubai hearing news of his mother death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अपनी मां की मृत्यु की सूचना मिलने पर दुबई से घर उनके फातिया (कजिया) में शरीक होने आ रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में प्लेन में ही मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


मामला कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोदा टोला का है। यहां रहमतुल्लाह (38) दो साल पहले अपने परिवार की माली हालात सुधारने के लिए दुबई के (शारजा) शहर में एल्युमीनियम फेब्रिकेटर के काम से गए थे। तीन दिन पहले इनकी मां कमरुन नेशा (68) की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना दी तो मां के फातिया में शरीक होने के लिए मंगलवार को वह दुबई से घर के लिए चल दिए। शारजा से उनकी फ्लाइट हुई। परिजनों के मुताबिक दुबई से चलते समय रहमतुल्लाह ने अपनी पत्नी मुताहीरा खातून से आखिरी बार फोन पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि शाम को लखनऊ पहुंच जाऊंगा और परिवार का हाल पूछा। शाम को पत्नी फोन का इंतजार कर रही थी कि तभी लखनऊ एयरपोर्ट से सूचना मिला कि रहमतुल्लाह की मौत प्लेन में ही मौत हो गई है। जैसे पत्नी ने इस घटना के बारे में सुना, बेहोश हो गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह दंग रह गया।

 
युवक अपने पीछे पत्नी मुताहीरा खातून, बड़ा बेटा आसिफ (10), बेटी आलिया (7) और छोटा पुत्र आहिल (एक) को छोड़ गया है। युवक के बड़े भाई मौलाना हसीबुल्लाह ने बताया कि लखनऊ भाई के शव के पास पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed