{"_id":"619f60749ecb135511440f70","slug":"man-dead-body-reached-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दुबई से शव आते ही घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दुबई से शव आते ही घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 25 Nov 2021 03:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 03:37 PM IST
सार
भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी, समाजसेवी मंजीत तिवारी और मनीष चंद्र कौशिक से संपर्क किए। मंजीत तिवारी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से सहयोग मांगा। उसके बाद किसी तरह बुधवार की शाम शव घर लाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में पटहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग गांव के लवंगियाडीह के नथुनी शर्मा (55) का शव बुधवार को घर आते ही भीड़ उमड़ पड़ी। शव जैसे ही दरवाजे पर रखा गया, परिवारवालों की चीत्कार से माहौल शोकाकुल हो गया।
विज्ञापन
नथुनी शर्मा लगभग ढाई वर्ष पहले दुबई के अबूधाबी में कारपेंटर का काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दोपहर में ड्यूटी के दौरान कंपनी का भारी गेट उनके ऊपर गिर गया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बुधवार की शाम दुबई से घर शव आते ही भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि दुबई में जिस कंपनी में कार्य कर रहे थे, वह कंपनी उन्हें अपना कर्मचारी नहीं मान रही थी। घरवालों ने कंपनी से संपर्क किया और शव को घर लाने के लिए बात की, लेकिन कंपनी ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार वालों ने भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी, समाजसेवी मंजीत तिवारी और मनीष चंद्र कौशिक से संपर्क किए। मंजीत तिवारी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से सहयोग मांगा। उसके बाद किसी तरह बुधवार की शाम शव घर लाया गया।
नथुनी शर्मा की पत्नी सुशीला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह पति का शव देखते ही बार-बार बेहोश हो जा रही थी। नथुनी शर्मा के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। अभी किसी संतान की शादी नहीं हो पाई है।