{"_id":"62764fd2a49fa27ad515da91","slug":"man-dead-body-found-in-gulhariya-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दावत में गए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दावत में गए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका
Sat, 07 May 2022 04:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 May 2022 04:24 PM IST
सार
गुलरिया इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर दो में दावत में गए 35 वर्षीय युवक की लाश शनिवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर मिली है। उसके सिर में गहरे चोट के निशान थे। लिहाजा, हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर है कि गांव के ही एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के डुमरी नंबर दो गांव निवासी छोटे लाल निषाद की शनिवार सुबह खपड़हवा टोले के बाहर सड़क किनारे शराब की दुकान के पास लाश मिली है। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे वह दावत में जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन, पूरी रात लौटे नहीं और सुबह उनकी लाश मिली है।
पत्नी रीना भी शराब की दुकान के सामने नाश्ते की दुकान चलाती हैं, जहां युवक की लाश मिली है। छोटेलाल का 9 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें दिख रहा है कि छोटेलाल रात 12 बजे के करीब एक महिला के संग टहल रहा है। इस बीच कुछ लोग आकर मारपीट करते हैं। घटना स्थल के पास ही झाड़ी में एक कुल्हाड़ी मिली है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुलरिया इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के डुमरी नंबर दो गांव निवासी छोटे लाल निषाद की शनिवार सुबह खपड़हवा टोले के बाहर सड़क किनारे शराब की दुकान के पास लाश मिली है। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे वह दावत में जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन, पूरी रात लौटे नहीं और सुबह उनकी लाश मिली है।
विज्ञापन
पत्नी रीना भी शराब की दुकान के सामने नाश्ते की दुकान चलाती हैं, जहां युवक की लाश मिली है। छोटेलाल का 9 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें दिख रहा है कि छोटेलाल रात 12 बजे के करीब एक महिला के संग टहल रहा है। इस बीच कुछ लोग आकर मारपीट करते हैं। घटना स्थल के पास ही झाड़ी में एक कुल्हाड़ी मिली है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी से अक्सर होता था विवाद
छोटेलाल निषाद ने अपना कुछ खेत बेच दिया था। इस बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी रीना से विवाद होता था। अचानक छोटेलाल की संदिग्ध हालत में मौत से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।गुलरिया इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।