फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man Dead body found in gulhariya gorakhpur

गोरखपुर: दावत में गए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

Sat, 07 May 2022 04:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 04:24 PM IST
सार

गुलरिया इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
 

विज्ञापन
man Dead body found in gulhariya gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर दो में दावत में गए 35 वर्षीय युवक की लाश शनिवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर मिली है। उसके सिर में गहरे चोट के निशान थे। लिहाजा, हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर है कि गांव के ही एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के डुमरी नंबर दो गांव निवासी छोटे लाल निषाद की शनिवार सुबह खपड़हवा टोले के बाहर सड़क किनारे शराब की दुकान के पास लाश मिली है। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे वह दावत में जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन, पूरी रात लौटे नहीं और सुबह उनकी लाश मिली है।
विज्ञापन


पत्नी रीना भी शराब की दुकान के सामने नाश्ते की दुकान चलाती हैं, जहां युवक की लाश मिली है। छोटेलाल का 9 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें दिख रहा है कि छोटेलाल रात 12 बजे के करीब एक महिला के संग टहल रहा है। इस बीच कुछ लोग आकर मारपीट करते हैं। घटना स्थल के पास ही झाड़ी में एक कुल्हाड़ी मिली है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से अक्सर होता था विवाद

छोटेलाल निषाद ने अपना कुछ खेत बेच दिया था। इस बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी रीना से विवाद होता था। अचानक छोटेलाल की संदिग्ध हालत में मौत से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


गुलरिया इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed