फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man commits suicide by hanging after dispute with son

गोरखपुर: बेटे से विवाद के बाद बाप ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 11 May 2022 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 05:15 PM IST
सार

पत्नी लीलावती की दवा कराने के डॉक्टर के पास जाना था। लेकिन, बाइक उसका लड़का सत्या कहीं लेकर चला गया था, जो काफी लेट से आया। इसी बात को लेकर पिता पुत्र में कुछ कहासुनी हो गई।
 

विज्ञापन
Man commits suicide by hanging after dispute with son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बनरहीं गांव के टोला कालाबीर में बुधवार दोपहर चंद्रभान निषाद (45) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बाइक को लेकर उसका बेटा से विवाद हो गया था, जिसके बाद अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी लटकते लाश मिली। चंद्रभान ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका था।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान निषाद कर्नाटक में मजदूरी का काम करता था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार-पांच दिन से कुछ मानसिक रूप से परेशान था। पूछने पर कुछ बता नहीं रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को अपनी पत्नी लीलावती की दवा कराने के डॉक्टर के पास जाना था। लेकिन, बाइक उसका लड़का सत्या कहीं लेकर चला गया था, जो काफी लेट से आया। इसी बात को लेकर पिता पुत्र में कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर उसने घर के एक कमरे में जाकर घटना को अंजाम दे दिया। मोहल्ले के लोगों ने कमरे की दीवार तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed