{"_id":"666df53509ac5502f40e54c4","slug":"man-beat-up-for-not-giving-money-to-drink-alcohol-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-590326-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर मनबढ़ों ने पीटा
Sun, 16 Jun 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नम्बर दो में स्कूल से घर जा रहे कर्मचारी को मनबढ़ों ने रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। मना करने पर उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी मिठाई लाला हाता निवासी संतोष कुमार शाहपुर क्षेत्र के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कर्मचारी है। मंगलवार की रात 9 बजे ड्यूटी कर किराए के मकान पर जा रहा था। रास्ते में हरसेवकपुर नंबर दो चण्डी माता मंदिर के पास राममिलन ने अपने तीन साथियों के साथ रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। रुपए देने से मना करने पर चारों ने स्कूल कर्मचारी को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।