{"_id":"6030da54b67fe4062f5df677","slug":"man-arrested-for-selling-teenager-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को बहला-फुसला कर नेपाल में बेचने का आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को बहला-फुसला कर नेपाल में बेचने का आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार
Sat, 20 Feb 2021 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर पिपराइच इलाके से किशोरी को बहला फुसला कर नेपाल में बेचने के आरोपी संजय निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिपराइच पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उसके चिलबिलवा धुस गांव स्थित घर से पकड़ा।
विज्ञापन
वह तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसओ पिपराइच दिनेश मिश्र ने बताया कि 21 दिसंबर 2020 को कैथवलिया बड़का टोला निवासी एक व्यक्ति ने संजय निषाद के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और नेपाल में बेचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण, मानव तस्करी, धमकी के आरोप में केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को मुक्त करा लिया था लेकिन आरोपित फरार था।