{"_id":"5f9c050b5572f0248f42fddd","slug":"man-arrested-for-comment-on-women-on-social-media-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करना शख्स को पड़ा भारी, आरोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करना शख्स को पड़ा भारी, आरोपी को भेजा गया जेल
Fri, 30 Oct 2020 05:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत संचालित साइबर सेल व श्यामदेउरवां थाने की पुलिस ने फेसबुक पर दूसरे के नाम से आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने, अश्लील फोटो व मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसे जेल भेल दिया गया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत व साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के क्रम में साइबर सेल और श्यामदेउरवां पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने, अश्लील फोटो व मैसेज भेजने वाले आरोपित जावेद निवासी ग्राम छातीराम पोस्ट परतावल बाजार को शुक्रवार को परतावल बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी की थी और अश्लील फोटो पोस्ट कर एक युवती को अपमानित किया था। मोबाइल नंबर पर कॉल कर, मैसेज भेज कर गालियां भी दी थी।
आरोपी के नंबर पर कॉल करने पर जवाब नहीं मिल रहा था। थाने पर मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।