महराजगंज: टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुआ युवक, ऐसे हुआ गिरफ्तार
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार होने वाला युवक गिरफ्तार, वायरलेस की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कस्बे से गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। उसकी कार खरीदने के लिए एक शख्स टेस्ट ड्राइव के बहाने चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
जानकारी अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर कला निवासी शैलेंद्र सिंह ने अपनी कार बिक्री के लिए ई प्लेटफार्म पर डाला था। गाड़ी को सिद्धार्थनगर निवासी एक युवक गाड़ी को खरीदने के लिए सहमति जताते हुए कोल्हुई कस्बे में मिलने को बुलाया।
गुरुवार की शाम को शैलेंद्र सिंह का ड्राइवर रिंकू चौधरी गाड़ी दिखाने के लिए कोल्हुई तिराहे पर बुलाया। फिर बाइक से आए युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हो गया और अपनी बाइक छोड़ दी।
रिंकू चौधरी ने चौराहे पर मौजूद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से सभी थानों को अलर्ट कर दिया। गाड़ी लेकर फरार हुआ युवक पुरंदरपुर थाने के पास पुलिस को देख गया। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर भागने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल सिंह ग्राम कल्लाखोर जिला गोरखपुर बताया है। गाड़ी मिलने पर पुलिस ने गाड़ी मालिक को थाने पर बुलाया है। अभी गाड़ी मालिक की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिलीप कुमार शुक्ला ने इस मामले में अग्रमी कार्रवाई होने की पुष्टि की।