{"_id":"621a54451df4e65b7f5f5ff3","slug":"man-accused-of-wife-murder-tried-to-commit-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पत्नी की मौत के आरोपित युवक ने ब्लेड से पेट पर कई जगह काटा, करना चाहता था खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पत्नी की मौत के आरोपित युवक ने ब्लेड से पेट पर कई जगह काटा, करना चाहता था खुदकुशी
Sat, 26 Feb 2022 09:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:54 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी चिरावना निवासी सूरज (29) की हालत डॉक्टर नाजुक बता रहे हैं। उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले ही संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में सिद्धार्थनगर में उसके खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
आत्महत्या की कोशिश करने वाला युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी रेलवे आफिस के पास शनिवार दोपहर सिद्धार्थनगर के युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। उसने ब्लेड से अपने पेट को कई जगह काट लिया। खून बहने पर वहीं पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले हुई पत्नी की मौत में दर्ज केस में वह आरोपित है। पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन फरार चल रहा था। युवक डिप्रेशन में आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी चिरावना निवासी सूरज (29) की हालत डॉक्टर नाजुक बता रहे हैं। उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले ही संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में सिद्धार्थनगर में उसके खिलाफ केस दर्ज है। सिद्धार्थनगर पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन वह पड़ में नहीं आ रहा था। इसी बीच शनिवार को उसने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बाहर खुद का पेट ब्लेड से काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कैंट इंस्पेक्टर शशिकांत राय ने बताया कि पत्नी की मौत के मामले में दर्ज केस में युवक आरोपित है। उसे भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थनगर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन