{"_id":"62c8fffd5536d635df22bf17","slug":"main-accused-in-murder-of-retired-police-officer-son-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी हाजिर, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी हाजिर, भेजा गया जेल
Sat, 09 Jul 2022 09:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:41 AM IST
सार
चार जुलाई की रात रुपये के लेनदेन के विवाद में कोतवाली के चरनलाल चौक के पास शैलेंद्र यादव के घर में रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। काजन मिश्रा समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
मृतक रोहित। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के चरनलाल चौक के पास रिटायर्ड दरोगा पुत्र रोहित सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी काजन मिश्रा ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी, लेकिन इसी बीच दोपहर में चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी काजन समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। एक आरोपी मुन्ना को जेल भी भेजा गया था, लेकिन मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार चल रहे थे। काजन की तलाश में पुलिस कुशीनगर भी गई थी। उसके ननिहाल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
इसी बीच काजन के घरवालों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी थी। इसकी जानकारी होने के बाद से पुलिस भी सक्रिय हो गई, लेकिन दोपहर बाद आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी काजन ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
यह हुआ था
चार जुलाई की रात रुपये के लेनदेन के विवाद में कोतवाली के चरनलाल चौक के पास शैलेंद्र यादव के घर में रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। काजन मिश्रा समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पुलिस फरार दो आरोपियों प्रदीप और शैलेंद्र की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।