{"_id":"673e4f04d912c9245407fd97","slug":"mahrajganj-news-case-filed-against-former-head-and-son-for-assault-in-chaurichaura-tehsil-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-753233-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरीचौरा तहसील में मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधान और बेटे पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरीचौरा तहसील में मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधान और बेटे पर केस
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी व पूर्व प्रधान राजदेव पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान राधेश्याम मौर्य व उनके पुत्र ओम शिवाय मौर्य के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है, हालांकि अभी जांच पुलिस कर रही है।
तहरीर में बताया कि वह तहसील में किसी कार्य से गए थे। इसी दौरान वहां पर उनके विपक्षी राधेश्याम व उनके पुत्र ओम शिवाय मौर्य ने मारपीट करते हुए धमकी दी। शोर मचाने पर लोग जुटे तो बीच बचाव किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि, राधेश्याम मौर्य ने भी मारपीट की घटना का तहरीर दी लेकिन अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। उनका आरोप है कि उनके व पुत्र के खिलाफ 2016 में केस दर्ज कराया गया था। न्यायालय ने बरी किया गया है। इसके बाद से ही विपक्षी राजदेव पासवान दुश्मनी रखते हैं। मंगलवार को तहसील में व्यक्तिगत कार्य से गए थे। इसी दौरान उनके सुरक्षा में तैनात आरक्षी, उनके बहनोई अमर सेन पासवान ने मुझे और पुत्र ओम शिवाय पर हमला कर दिया गया।