फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahayogi Gorakhnath University will development all people in gorakhpur

महायोगी गोरखनाथ विवि का उद्घाटन: सीएम योगी ने जनता को किया संबोधित, बोले- राष्ट्रपति की संकल्पना हुई साकार

Sat, 28 Aug 2021 08:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 08:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के गोरखपुर को सिटी ऑफ नॉलेज बनाने की संकल्पना हुई साकार, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्देश्य लोक मंगल, लोक कल्याण।

विज्ञापन
Mahayogi Gorakhnath University will development all people in gorakhpur
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स्मृति चिन्ह देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोगो (प्रतीक चिह्न) में ऋग्वेद के पंचम मंडल का मंत्र स्वस्ति पंथामनुचरेम संस्था का उद्देश्य स्पष्ट कर देता है। यानी हम सब सूर्य और चंद्र की तरह लोकमंगल गामी बनें। लोक कल्याण के पथ के अनुगामी बनें। यानी हम सबका ध्येय लोगों का कल्याण होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के उद्घाटन समारोह में कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महराणा प्रताप शिक्षा परिषद हो या गोरखनाथ विश्वविद्यालय यहां दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ कहे जाने वाले ऋगवेद के मंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हम लोक मंगल लोक कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित कर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ द्वारा शुरू की गई मुहिम की परिणति करार देते हुए उन्होंने कहा कि जब देश परतंत्र था उस काल खंड में 1932 में ब्रहमलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना करके पूर्वांचल के शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए इस क्षेत्र में शिक्षा की ज्योत जलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1932 से प्रांरभ हुई यह यात्रा को आगे बढ़ाते हुए महंत अवेद्यनाथजी महाराज ने गोरक्षपीठ की स्थापना को जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण के साथ ही सेवा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी लोक कल्याण के पथ पर आगे बढ़ा सके। कहा कि नवसृजित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यलय का उद्घाटन दिसंबर 2018 में महराणा प्रताप शिक्षा परिषद के मुख्य समारोह राष्ट्रपति द्वारा की गई उस उद्घोषणा का हिस्सा है जिसमें उन्होंने गोरखपुर को सिटी ऑफ नॉलेज बनाने का संकल्प गोरखपुर वासियों को दिया था।

यह अद्भुत घटना है कि एक विश्वविद्यालय का उद्घाटन और एक विश्वविद्यालय का शिलान्यास राष्ट्रपति द्वारा किया गया। यह सबकुछ सिटी और नॉलेज की संकल्पना को साकार करने का हिस्सा है।

नई शिक्षा नीति को लागू कराने का संकल्प जताते हुए कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि जब पूरी दुनिया कोरोना से पस्त है तो अपने चरणेति चरणेति मंत्र को साकार करते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नई शिक्षानीति दी। नई शिक्षा नीति में न केवल शासन के स्तर पर बल्कि निजी क्षेत्र की भागेदारी, और उसमें भी धर्मार्थ संस्थाओं की भूमिका के माध्यम से जो व्यवसायिकता से दूर रहते हुए विशुद्ध सेवा भाव के साथ शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं उनके लिए अनेक प्रकार से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है।

नई शिक्षा नीति की संकल्पना को साकार करने के लिए ही गोरक्षपीठ श्रीगोरखनाथ मंदिर ट्रस्ट के द्वारा इस अभियान का हिस्सा बन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। यह विवि अपने पहले ही शिक्षा सत्र में नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ ही आयुर्वेद और पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू करने जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सफल संचालन के लिए शिक्षण और शिक्षणेतर स्टाफ का आभार प्रकट किया और आने वाले पांच वर्ष में विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले अन्य कोर्स के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed