फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahayogi Gorakhnath University and Indian Institute of Seed Science will jointly do research on agriculture

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विवि और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान मिलकर करेंगे कृषि पर शोध

Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Mahayogi Gorakhnath University and Indian Institute of Seed Science will jointly do research on agriculture
गोरखपुर। कृषि क्षेत्र में अनुसंधान व शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने दो एमओयू किए हैं। राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के साथ यह समझौता (एमओयू) किया गया है। दोनों की संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत संचालित होते हैं। इस समझौते से शिक्षक व छात्र कृषि में सूक्ष्म जीवों की उपयोगिता, उनके अधिग्रहण और प्रबंधन में सहयोग व कृषि के सतत विकास के लिए संबंधित अनुसंधान आदि पर शोध कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की तरफ से इस एमओयू पर कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने हस्ताक्षरित किया। राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो की तरफ से निदेशक डाॅ. आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा भारतीय बीज विज्ञान संस्थान की तरफ से निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने हस्ताक्षर किए। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान से हुए एमओयू का मुख्य उद्देश्य गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तायुक्त बीजों के उत्पादन एवं आपूर्ति से अवगत कराना है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने दोनों एमओयू का स्वागत करते हुए इसे कृषि शिक्षा के प्रचार-प्रसार व अनुसंधान के क्षेत्र में साझा उद्देश्यों के प्रति मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप महानिदेशक कृषि (फसल विज्ञान प्रभाग) डाॅ. तिलक राज शर्मा, उप महानिदेशक कृषि (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन संस्थान) डाॅ. सुरेश कुमार चौधरी, महायोगी गोरखनाथ विवि में कृषि संकाय के अधिष्ठाता डाॅ. विमल कुमार दूबे, सहायक आचार्य डाॅ. प्रवीन कुमार सिंह, वैज्ञानिक डाॅ. हिलोल चक्दर व डाॅ. कुलदीप जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed