फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharashtra fugitive arrested with ganja in Basti

यूपी: महाराष्ट्र का भगोड़ा बस्ती जिले में गिरफ्तार, जीवन यापन के लिए कर रहा था ये गलत काम

Mon, 30 Nov 2020 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Nov 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra fugitive arrested with ganja in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव के पास बभनान-हलुआ रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छानबीन में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश महाराष्ट्र के पुणे में करीब दो दर्जन से अधिक लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े जाने के डर से महाराष्ट्र से भागकर पैतृक गांव आकर गांजा तस्करी कर जीवन यापन कर रहा है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह गौर पुलिस बेलवरिया गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर जा रहा था। पुलिस जब उसे रोकना चाही तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके झोले से सवा किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार राजभर उर्फ अब्दुल रहमान निवासी माझा मानपुर थाना गौर बताया।

प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार हुआ व्यक्ति शातिर किस्म का है। उसके विरुद्ध महाराष्ट्र के पुणे व बस्ती जिले में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। वीरेंद्र ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में अपना नाम बदलकर चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed