{"_id":"6add216ca5faf9531c08cae4","slug":"maharana-pratap-inter-college-won-the-title-in-the-14-and-17-year-old-boys-categories-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1496475-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महानगर तहसील खो-खो प्रतियोगिता में एमपी कॉलेज की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महानगर तहसील खो-खो प्रतियोगिता में एमपी कॉलेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
14 और 17 वर्षीय बालक वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय महानगर तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई। इसमें 14 और 17 वर्षीय बालक वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
14 वर्षीय बालक वर्ग के पहले मुकाबले में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर ने मैना देवी इंटर कॉलेज बिलंदपुरखंत्ता को 14-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज को 12-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
17 वर्षीय बालक वर्ग के सेमीफाइनल में महीप नारायण शाही जनता इंटर कॉलेज महावीर छपरा ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज को 10-9 से हराया। फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम ने महावीर छपरा को 13-3 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
19 वर्षीय बालक वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के अलावा किसी अन्य विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. नितीश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जनार्दन गौड़ ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार, विनय कुमार पांडेय, नवींद्र पटेल, मोहन, हरिश्चंद्र यादव, अच्छे लाल, अरविंद कुमार सिंह और रामकृपाल मौर्य उपस्थित रहे।