फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharana Pratap Education Council Week Celebration Program Begins in Gorakhpur

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', बोले- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

Fri, 04 Dec 2020 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Education Council Week Celebration Program Begins in Gorakhpur
मंच पर आसीन सीएम योगी आदित्यनाथ , सीडीएस बिपिन रावत व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद सप्ताह समारोह कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंच चुके हैं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर कैडेट सम्मान में खड़े होकर उनका स्वागत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस दौरान सीडीएस बिपिन सिंह रावत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण और अनावरण किया। महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस बीच सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप का सभा मंच बनाने वाले इंजीनियर नीरज गौतम को भी सम्मानित किया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक क्षेत्र में गोरखपुर बहुत आगे है। महंत दिग्विजय नाथ का गोरखपुर में विशेष योगदान रहा है। महाराणा प्रताप ने देश की आजादी में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने मुगलों की सेना को हल्दी घाटी के युद्ध में हराया। महंत अवेद्य नाथ धाम राम मंदिर के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। यूपी की राजनीति में व धर्मिक क्षेत्र में गोरखपुर ने समय समय पर करवट लिया है।


सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि समारोह में शामिल होकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा- इन बच्चों को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया।  45 साल पहले कंप्यूटर नहीं थे। आप भाग्यशाली है कि आपको विशेष शिक्षा मिल रही है। हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed