फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj police made people aware of traffic

महराजगंज: सड़क पर उतरे यमराज, बोले- 'हेलमेट लगाओ, हमारा वर्क लोड न बढ़ाओ'

Thu, 11 Nov 2021 07:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 07:33 PM IST
सार

 सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक करने का प्रयास किया गया। सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Maharajganj police made people aware of traffic
बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को नसीहत देते यमराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में गुरुवार को अचानक सड़कों पर यमराज और चित्रगुप्त दिखाई दिए। लोग जब उत्सुकतावश उनके पास पहुंचे तो वह लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की बात कह रहे थे। इस दौरान हेलमेट न लगाने वालों को उन्होंने फटकार लगाते हुए, कहा कि हमारा वर्क लोड न बढ़ाओ और सड़क पर हेलमेट लगाकर चलो।

विज्ञापन


बता दें कि यातायात निरीक्षक जयनरायण यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। बृहस्पतिवार को शहर के सक्सेना चौराहे पर यमराज के रूप में उतरे दो होमगार्ड अपने अनूठे अंदाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


एक होमगार्ड यमराज तो दूसरा चित्रगुप्त का रूप धारण किया। दोनों एक हाथ में गदा तो दूसरे हाथ में एक लाउडस्पीकर लिए घूम-घूम कर यह ऐलान करना शुरू किया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करों, हमारा वर्क लोड न बढ़ाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक करने का प्रयास किया गया। सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। लोगों ने उनसे नियम का पालन करने का वादा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed