फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj News: Complaint to Principal Secretary, now student leaders will also meet Chief Minister Yogi

Gorakhpur News: प्रमुख सचिव से शिकायत, अब मुख्यमंत्री योगी से भी मिलेंगे छात्रनेता

Thu, 21 Nov 2024 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News: Complaint to Principal Secretary, now student leaders will also meet Chief Minister Yogi
गोरखपुर। देवरिया में 16 नवंबर को छात्रनेता विशाल सिंह की चाकू मारकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह से भी बात कर पूरी घटना से अवगत कराया है। छात्रनेताओं ने पुलिस पर गलत खुलासे का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन




देवरिया के एकौना थाने के हौली बलिया गांव निवासी विशाल सिंह की 16 नवंबर को घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गई थी। वह गोरखपुर शहर में स्थित दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज का छात्र था। मामले में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के छात्रनेता इससे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन




वह पुलिस पर घटना को दूसरी दिशा में मोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वारदात को अंजाम किसने दिया, यह विशाल के गांव और आसपास रहने वाले लोगों की जुबां पर है। वह घटना की वास्तविकता से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह से मंगलवार को बात कर उनको घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।



------



डीवीएनपीजी में 18 को हुई थी शोकसभा



डीवीएनपीजी काॅलेज के छात्र विशाल सिंह की हत्या के बाद 18 नवंबर को कॉलेज में शोकसभा कर घटना की निंदा की गई थी। शोकसभा में कॉलेज के प्राचार्य के अलावा छात्रसंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज में उस दिन पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया था।



निहाल की हत्या के बाद सक्रिय था विशाल



विशाल सिंह की हत्या से छात्रनेताओं में आक्रोश है। वह देवरिया में निहाल सिंह की हत्या से ही जोड़कर विशाल की हत्या को देख रहे हैं। उनका कहना है कि निहाल सिंह की हत्या के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय विशाल था। यह कुछ लोगों को खटक रहा था। रजा खान से विवाद का फायदा उठाकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि रजा खान से विशाल सिंह का विवाद हुआ था। इसके बाद विशाल को मारने के लिए रजा खान अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गया।




विशाल की हत्या से सहमे हैं करीबी



विशाल सिंह की हत्या के बाद उसके करीबी दोस्तों में दहशत है। उनका कहना कि विशाल के करीबी दोस्त को भी सोशल मीडिया पर हत्या की धमकी मिली है। मामले को भी प्रमुख सचिव गृह से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed