फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj News: 140 farmers fined Rs 7 lakh for burning stubble

Gorakhpur News: पराली जलाने पर 140 किसानों पर सात लाख का जुर्माना

Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News: 140 farmers fined Rs 7 lakh for burning stubble
महराजगंज। बुधवार को 140 किसानों पर पराली जलाने के चलते सात लाख रुपये का जुर्माना कृषि विभाग ने अधिरोपित किया। एक कंबाइन सीज की गई और पिपरिया व सोहगौरा के चार किसानों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई का दौर जारी है। उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने 140 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की। सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही ने बताया कि 115 किसानों से करीब साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इसी प्रकार फरेंदा में राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने बिना स्ट्रारिपर के चल रही एक कंबाइन को सीज कर दिया। दो किसानों पर 107-116 की कार्रवाई की गई। 20 किसानों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए 20 हजार वसूली हुई। निचलौल में 12 किसानों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। छह किसानों को पाबंद कर 15 हजार वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed