फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj News: 14 degree Celsius difference in day and night temperature...remains ill

Gorakhpur News: दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर...बना रहा बीमार

Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News: 14 degree Celsius difference in day and night temperature...remains ill
गोरखपुर। दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर बना हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जबकि रात का तापमान गिरकर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जा रहा है। रात में तापमान गिरने से लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जा रहे है। इससे हर घर में इस समय खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोग मिल जा रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ दक्षिण बांग्लादेश क्षेत्र में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके चलते तापमान में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में तीखी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरे ही दिन बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले चार-पांच दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed