फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj MP Pankaj Choudhary set to become Union Minister

कैबिनेट का विस्तार: महराजगंज सांसद पंकज चौधरी पीएम मोदी की टीम में हुए शामिल, केंद्रीय राज्य मंत्री पद की ली शपथ

Wed, 07 Jul 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

 पंकज चौधरी ने लोकसभा का चुनाव छठवीं बार जीता है।

विज्ञापन
Maharajganj MP Pankaj Choudhary set to become Union Minister
महराजगंज सांसद पंकज चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी का केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। पंकज को पार्टी नेतृत्व से मंगलवार को ही बुलावा आ गया था। पंकज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। बता दें कि पंकज ने लोकसभा का चुनाव छठवीं बार जीता है। पीएम मोदी की पहली कैबिनेट विस्तार सूची में पंकज चौधरी का नाम आया है। देर शाम उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


57 साल के पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014 में सांसद रह चुके हैं। 2019 में वे छठवीं बार सांसद चुने गए हैं। गोरखपुर में जन्में पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर नगर निगम से शुरू हुआ था।
विज्ञापन


वह पहली बार 1989-91 में नगर निगम गोरखपुर में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 1990-91 तक वे गोरखपुर नगर निगम में ही उप-महापौर भी रहे। उसी साल उन्हें यानी 1991 में प्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाया गया और लोकसभा के चुनाव में उन्हें टिकट भी मिल गया और वे जीत भी गए। सांसद रहते वे संसद की कई समितियों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह 1996 में दोबारा चुनाव जीत गए। इस बार भी उन्हें कई संसदीय समितियों में रहने का मौका मिला। 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए और पंकज चौधरी फिर जीत गए। 2004 में वह चौथी बार सांसद बने। लेकिन, लोकसभा चुनावों में लगातार जीत का उनका क्रम 2009 में टूट गया।


उन्हें कांग्रेस के हर्षवर्द्धन ने 2009 में हारा दिए। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में फिर चुनाव हुए और पार्टी ने पंकज चौधरी का हाथ नहीं छोड़ा। चौधरी इस बार पांचवीं बार सांसद बने। 2019 में वे फिर से सांसद बने। अब मोदी कैबिनेट के पहले विस्तार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है।

अब तक इन पदों पर काम कर चुके हैं सांसद पंकज चौधरी...
1989-91 सदस्य, नगर निगम, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
1990-91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर।
1990- के बाद सदस्य, कार्य समिति, भारतीय जनता पार्टी।
1991- 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए। (पहला कार्यकाल)
1991-96 सदस्य, पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति।
1996- 11वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
1998-12वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरी अवधि)
2004- 14वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
2014- 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (पांचवां अवधि)
2019- 17वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (छठा कार्यकाल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed