फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahant Digvijaynath Park resonated with melodious tunes.

Gorakhpur News: मधुर सुरों से गूंज उठा महंत दिग्विजयनाथ पार्क

Fri, 05 Dec 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mahant Digvijaynath Park resonated with melodious tunes.
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोकगायन, लोकनृत्य, फिल्मी गीतों और पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की मधुर सूरों से पार्क गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायक जितेंद्र शर्मा और गायिका सीमा भारती की प्रस्तुति से हुई। एक ही मिट्टी के बने हैं खिलौने जैसे गीतों ने जीवन की संवेदनशीलता और समाजिक संदेश को खूबसूरती से पेश किया। तलबा पर प्रेम नारायण पांडेय और हारमोनियम पर रविंद्र ने प्रस्तुति में लय और माधुर्य जोड़ा।
विज्ञापन

भोजपुरी और वन भाषा के गीतों की श्रृंखला ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कृष्ण मुरारी पांडेय, विजय गुप्ता, मुहम्मद आरिफ खान, बिंदू देवी, आकांक्षा त्रिपाठी, कंचन सिंह सहित कई कलाकारों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। प्रदर्शनी में प्रतापगढ़, आंवला, नवादी (बिहार), भागलपुर आदि स्थानों के हैंडीक्राफ्ट, हथकरघा, मिट्टी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित खादी ग्रामोद्योग के कई स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed