फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahakal group active again, tied the teenager to a tree and beat him up

Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप फिर सक्रिय, किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा

Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
सार

युवा और किशोर मनबढ़ों ने धौंस जमाने और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए फिर से वारदातें शुरू कर दी हैं। महाकाल ग्रुप नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इसी के सहारे से मैसेज और अन्य माध्यम से लोगों को जोड़ते हैं।

विज्ञापन
Mahakal group active again, tied the teenager to a tree and beat him up

विस्तार

चौरीचौरा (गोरखपुर)। युवा और किशोर मनबढ़ों ने धौंस जमाने और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए फिर से वारदातें शुरू कर दी हैं। इसी तरह के एक समूह महाकाल ग्रुप के मनबढ़ों ने चौरीचौरा इलाके में एक किशोर को पेड़ से बांधकर पीट दिया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके के ग्राम पंचायत शिवपुर के अतरिया टोला निवासी पटेश्वर निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल की दोपहर तीन बजे के करीब उनका बेटा नीरज चौरोचौरा में स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ रही अपनी बहन को लाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में उसके गांव के कुछ युवक अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गए। बेटे की बाइक पर जबरन बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर पड़े से बांधकर पिटाई की। एक महिला ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर मनबढ़ फरार हो गए। किशोर के पिता ने पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed