फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maha Aarti held in Sankat Mochan Panchmukhi Hanuman Temple

Gorakhpur News: संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई महाआरती

Tue, 23 Jan 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Maha Aarti held in Sankat Mochan Panchmukhi Hanuman Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी धूमधाम से मनाया गया। सुंदर फूलों और गुब्बारों से सजे मंदिर में सुबह से भक्त आते रहे और श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रस्तुत की। अखंड रामचरितमानस पाठ की समाप्ति के बाद भक्तों ने आहुति दी। महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान की स्तुति की। मंदिर की तरफ से गरीबों को कंबल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर में 11 हजार दीपों को जलाया गया। शाम के समय मंदिर में भंडारा किया गया। इस मौके पर महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद रहे।


कोट-
श्रीराम में मेरी विशेष आस्था है। आज वह दिन आया है जब हम सभी को घर देने वाले को अपना घर मिल गया। अयोध्या नहीं जा सकें तो यहीं पर भगवान की आरती कर ली।
पूनम, रूस्तमपुर

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर आयोजित आरती में शामिल होकर मन हर्ष और उल्लास से भर गया। शाम को दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत करूंगी।
विज्ञापन

अर्चना पांडेय, वीर बहादुरपुरम

प्राण प्रतिष्ठा के दिन बच्चों में हमसे ज्यादा उत्साह है। सुबह से मंदिर आने के लिए बेसब्र थे। यहां आकर सब बहुत खुश हैं। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनके जैसे संस्कार बच्चों में जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका भारद्वाज, तारामंडल

प्रभु श्रीराम मेेरे आदर्श हैं। मंदिर के बारे में बहुत सुनी थी। पूर्वजों ने बहुत कुछ खोया है। आज उनके त्याग के कारण यह दिन आया है। आज हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है।
श्रेया पांडेय, तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed