फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maghar mahotsav, lok singer supriya rawat live performace

लोक गायिका सुप्रिया रावत ने लोकगीतों ने बांधा समां, अंशिका त्यागी के नृत्य पर झूमे लोग

Sun, 12 Jan 2020 08:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,मगहर (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,मगहर (संतकबीरनगर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 12 Jan 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
maghar mahotsav, lok singer supriya rawat live performace
लोक गायिका सुप्रिया रावत, मॉडल अंशिका त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में रविवार शाम लोक गायिका सुप्रिया रावत ने लोक गीत व भजन सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मेला सचिव व सदर एसडीएम एसपी सिंह के संयोजन में हुआ। जिसमें लोक गायिका सुप्रिया रावत ने गीत की शुरूआत कबीर के दोहे से की। लोक गायिका ने ‘पोथी पढ़ी पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय’। ‘ऐसी बानी बोलिये मन का आपा खोय, आपन को शीतल करे, आपहु शीतल होय’ आदि दोहा सुनाया।

इसके बाद उन्होंने भजन ‘मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, गुरुदेव सांवरिया मेरे...’, ‘तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना ओ सोहना’आदि सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, पुरातत्व कर्मी विजय तिवारी, अवधेश सिंह, नूरुज्जमा अंसारी, सिबतैन मुस्तफा, राजस्व निरीक्षक निजामुददीन खान, लेखपाल चंद्र भूषण कन्नौजिया, अहमद आलम जेई, नौशाद अंसारी, राहुल कन्नौजिया, अशफाक खान, तीर्थराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनरहा है स्टीमर
कबीर चौरा परिसर के पूर्वी छोर पर बह रही आमी नदी में चल रहे इस्टीमर की सवारी का लोग खूब आनन्द उठा रहे हैं।

maghar mahotsav, lok singer supriya rawat live performace
मगहर महोत्सव में नृत्य करतीं मॉडल अंशिका त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
अंशिका त्यागी के नृत्य पर झूमे लोग
मगहर महोत्सव की पहली शाम लोक नृत्य कलाकार, बाल नृत्यांगना, एक्ट्रेस, मॉडल अंशिका त्यागी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाया। इन्होंने लखनऊ महोत्सव, कपिलवस्तु महोत्सव, यूपी महोत्सव, गोरखपुर महोत्सव, रामायण मेला अयोध्या आदि जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें रानी बिटिया अवार्ड, बाल रत्न अवध अवार्ड, नव अभिलाश अवार्ड, द बेस्ट डांसर अवार्ड, आइकॉन आफ द ईयर अवार्ड आदि दर्जनों अवार्डों से सम्मानित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 'हमका मिले बालम छोटे से' गीत पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाह वाही लूटी। इसके बाद उन्होंने 'सईंया जी मोहे लागी नजरिया' पर भाव नृत्य खूबसूरत तरीके से पेश किया। इसके अलावा उन्होंने नव दुर्गा स्तुति पर खूबसूरत ढंग से कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed