फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maghar Festival 2020 starts on Kabir Chaura campus at sant kabirnagar

सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर मगहर महोत्सव शुरू, इन विभागों ने लगाए स्टॉल

Sun, 12 Jan 2020 07:48 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,मगहर (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,मगहर (संतकबीरनगर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 12 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Maghar Festival 2020 starts on Kabir Chaura campus at sant kabirnagar
मगहर महोत्सव 2020। - फोटो : अमर उजाला
सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में रविवार को मगहर महोत्सव 2020 का शुभारंभ बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनिल सागर ने फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पूर्व कबीर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। समाधि और मजार पर मत्था टेका। इसके साथ ही परिसर में सरकारी विभागों के जरिए सजाएं गए प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मंडलायुक्त अनिल सागर ने कहा कि कबीर समाज के सच्चे सुधारक थे।
विज्ञापन


डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि कबीर की दी हुई शिक्षा का जन-जन तक प्रसार ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि कबीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता बनाए रखने की जरूरत है। चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहा कि कबीर ने पूरी दुनिया को सौहार्द बनाने की सीख दी है। एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि महोत्सव अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा, ऐसी आशा ही नहीं विश्वास भी है। मेला सचिव व एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि यह कबीर की धरती है।
विज्ञापन

Maghar Festival 2020 starts on Kabir Chaura campus at sant kabirnagar
मगहर महोत्सव में लगे स्टॉल। - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में सभी कार्यक्रम कबीर के अनुरूप हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने कहा कि इससे पहले कबीर मेला लगता था। अब मगहर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश चौबे ने किया।

इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, नासिर अली खान, रामशंकर यादव, जिया अंसारी, सुबाष चंद शुक्ल, सैयद शमीम अहमद, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, शिव कुमार गुप्त, त्रिलोकीनाथ वर्मा, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा, जिया अंसारी, अवधेश सिंह, मेहदी हसन, राजाराम, सिबतैन मुस्तफा, मेंहदी हसन, अहमद आलम, अहमद खान, महेंद्र निषाद, संतोष साहनी, लालबाबा, भोलू पासवान, संतोष गुप्त, राहुल कन्नौजिया, संजय दुबे, संतोष, फैजान मुस्तफा, विजय तिवारी, खलील खान, फैजी खान आदि मौजूद रहे।

इन विभागों ने लगाए स्टॉल
मगहर। यूपी एग्रो इंडस्ट्रीयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, बेसिक शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, वन विभाग, भूमि संक्षरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु पालन विभाग, उद्यान विभाग, शिल्प कला, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सूचना विभाग, गन्ना विभाग, जिला ग्राम्य एवं विकास अभिकरण विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed