{"_id":"5f885e3c36cb73134040066f","slug":"maghar-boy-got-fifth-place-in-international-marathon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मगहर के लाल ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में पाया पांचवां स्थान, छोटे भाई से मिली प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मगहर के लाल ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में पाया पांचवां स्थान, छोटे भाई से मिली प्रेरणा
Thu, 15 Oct 2020 08:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Oct 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के लिए एक गौरव का क्षण आया है। यहां नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी 37 वर्षीय कोदई निषाद 11 अक्तूबर को शिकागों में हुई दस किलोमीटर की ऑनलाइन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में विश्व में पांचवां स्थान हासिल किए हैं। उन्हें अपने छोटे भाई धनई निषाद से प्रेरणा मिली। उनकी सफलता से नगरवासी में खुशी हैं।
विज्ञापन
कोदई निषाद ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाते हैं और मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। वह दौड़ का अभ्यास मगहर के नेशनल हाइवे पर पिछले एक वर्ष से रोजाना करते हैं। इधर कोरोना में लॉकडाउन होने के बावजूद उनके हौसले कम नहीं हुए।
विज्ञापन
उन्हें ललक है कि अपने आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम हासिल करें। उन्हें यह प्रेरणा छोटे भाई धनई निषाद से मिली। उन्होंने बताया कि छोटे भाई धनई निषाद गुजरात से खेलते हैं। भाई ने ही उनका फार्म भरा था और हिम्मत दी थी कि पूरे विश्व से लोग 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग ले रहे हैं। इस दौड़ में उनके आयु वर्ग में 2320 लोग प्रतिभाग किए।
विज्ञापन
Trending Videos
नगरवासियों ने किया स्वागत
पीटी उषा के साथ धनई निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रामगढ़ ताल में 11 अक्तूबर की सुबह वह दौड़ लगाए थे। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। पांच मिनट नेट न चलने के कारण रुक गए थे, लेकिन 10 किलोमीटर की दौड़ को 38 मिनट 20 सेकेंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग में पहला स्थान तथा ओवरआल वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किए।
नगर पंचायत के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी कोदई निषाद ने गोरखपुर में ऑनलाइन हुई शिकागों इंटरनेशनल मैराथन दौड़ में विश्व में पांचवां स्थान हासिल कर नगर ही नहीं समूचे देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर नगर के मुख्य चौक पर भाजपा नेता व जिला महामंत्री खेल संघ प्रदीप गुप्त के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्हें अंग वस्त्र एवं मास्क भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरव निषाद, युवा भाजपा नेता सुजीत गुप्ता, जिला मंत्री खेल संघ दीपक कन्नौजिया, प्रवीण गुप्ता, सूरज वर्मा, अभिमन्यु प्रसाद, विशाल वर्मा, कृतेश पासवान, हर्षित विश्वकर्मा, आकाश, मुकेश, सोनू गुप्ता, गुड्डू अंसारी आदि मौजूद रहे।