{"_id":"652113a1bc06d637220870d6","slug":"mafia-vinod-upadhyay-associate-history-sheeter-manoj-arrested-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माफिया विनोद उपाध्याय का साथी हिस्ट्रीशीटर मनोज गिरफ्तार, मारपीट के मामले में दर्ज है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माफिया विनोद उपाध्याय का साथी हिस्ट्रीशीटर मनोज गिरफ्तार, मारपीट के मामले में दर्ज है केस
Sat, 07 Oct 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:45 PM IST
सार
आरोपी मनोज हड़हवा फाटक के पास का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के हड़हवा फाटक निवासी अनिल कन्नौजिया चौराहे पर ड्राई क्लीनर्स की दुकान है। बुधवार रात दुकान पर गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पहुंचा और अपशब्द बोलने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक लाख रुपये के इनामी व फरार माफिया विनोद उपाध्याय के एक और हिस्ट्रीशीटर साथी मनोज सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर ड्राई क्लीनर्स संचालक ने मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया है कि माफिया विनोद के एफसीआई के काम को मनोज ही देखाता था।
आरोपी मनोज हड़हवा फाटक के पास का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के हड़हवा फाटक निवासी अनिल कन्नौजिया चौराहे पर ड्राई क्लीनर्स की दुकान है। बुधवार रात दुकान पर गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पहुंचा और अपशब्द बोलने लगा। दुकानदार के जवाब देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की वजह से वह लौट आया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गगहा में शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी, स्कूल प्रबंधक परेशान
रात में दुकान बंद कर अनिल पैदल घर जा रहा था, इसी दौरान मनोज ने अपने भाई व आरओ प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारी आकाश शर्मा के साथ उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों लोग उसे दौड़ाकर हाॅकी, डंडे से पीटने लगे। हमले में अनिल के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह माफिया विनोद का साथी भी है।