Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Madam! My son, who is a Joint Commissioner, does not have his name on the electoral roll.

एसएसआर: मैडम ! बेटा ज्वाइंट कमिश्नर पर मतदाता सूची में नाम नहीं, बूथों पर रही युवाओं की सबसे ज्यादा मौजूदगी

Mon, 23 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 02:42 AM IST
सार

विशेष अभियान में सबसे ज्यादा संख्या पहली बार मतदाता बनने पहुंचे युवाओं की रही। अंबेडकर चौराहे के पास रहने वाले तम्सीर ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई थी। अब उन्होंने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। गोलघर निवासी गीत आनंद भी पहली बार मतदाता बनने पहुंचीं। वह काफी उत्साहित नजर आईं। 

विज्ञापन
Madam! My son, who is a Joint Commissioner, does not have his name on the electoral roll.
शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैडम! मेरा बेटा आयुष गोयल राजकोट में ज्वाइंट कमिश्नर है। उसके पास मतदाता पहचान पत्र भी है लेकिन मतदाता सूची से उसका नाम ही गायब है। सिविल लाइंस के हरिओम नगर निवासी श्रीप्रकाश अग्रवाल रविवार को सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे तो उनकी शिकायत कुछ ऐसी ही थी। एसएसआर के तहत चल रहे विशेष अभियान में उन्होंने बीएलओ के सामने बेटे का नाम मतदाता सूची में नहीं होने की समस्या रखी। श्रीप्रकाश ने बताया कि पिछली बार भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की समस्या भी अभी दूर नहीं हुई है। मतदाता सूची में उनका नाम ‘श्रीप्रकाश अग्रवाल’ की जगह सिर्फ ‘प्रकाश अग्रवाल’ दर्ज है। नाम में संशोधन के लिए दो बार फाॅर्म भरने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। बीएलओ ने उन्हें दोबारा आवेदन करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Trending Videos

बूथ पर युवाओं की सबसे ज्यादा मौजूदगी

सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के बूथ पर शनिवार और रविवार को हुए विशेष अभियान में सबसे ज्यादा संख्या पहली बार मतदाता बनने पहुंचे युवाओं की रही। अंबेडकर चौराहे के पास रहने वाले तम्सीर ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई थी। अब उन्होंने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। गोलघर निवासी गीत आनंद भी पहली बार मतदाता बनने पहुंचीं। वह काफी उत्साहित नजर आईं। सिविल लाइंस निवासी अर्पित कुमार और रीतिका श्रीनेत समेत दो दिनों में कुल 11 लोगों ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। वहीं 10 लोगों ने नाम में संशोधन के लिए आवेदन किया। दो मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप बूथ पर भी उत्साहित दिखे युवा

Madam! My son, who is a Joint Commissioner, does not have his name on the electoral roll.
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में लगाए गए कैंप में अपना फार्म भरते मतदाता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहर के महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर भी पहली बार मतदाता बनने के लिए युवाओं की अच्छी संख्या पहुंची। यहां 16 लोगों ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा चार लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन के लिए फाॅर्म भरा। हालांकि, इस बूथ पर मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए कोई आवेदन नहीं आया। विशेष अभियान के दौरान बूथों पर पहुंच रहे युवाओं में पहली बार मतदान का अधिकार हासिल करने को लेकर उत्साह दिखा।

विज्ञापन

डीएम ने चार बूथों का निरीक्षण कर जानी प्रगति

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत जिले में आयोजित विशेष मतदाता कैंपों का जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या 369, 370, 371 और 372 पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम-पते में संशोधन, मतदाता विवरण में त्रुटियों को दुरुस्त करने और प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कैंप में पहुंचने वाले लोगों को आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन करने और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने का निर्देश दिया। कहा कि एसएसआर अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed